Sunday, September 26, 2010
युवा कांग्रेस संगठन चुनाव छत्तीसगढ़
लगभग 8 महीनो की जदोहजद के बाद आखिरकार आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के अंतिम चरण में आज लोकसभा और प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, आज रात तक चुनाव संपन्न हो जायेंगे,मेरी और से सारे प्रत्याशियों और चुनाव अधिकारियो को ढेर सारी शुभकामनाये, मेरे छत्तीसगढ़ के दोस्तों में यहाँ अपने समर्थको की जीत के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त हु और मेरा कार्य आज सकुशल पूर्ण हुआ इसके नतीजे आज शाम तक आ जायेंगे.अब कल से में मेरे कार्यछेत्र दिल्ली और प्रभारी प्रदेश उड़ीसा के युवा कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की और ध्यान देते हुए अपने कार्यो में व्यस्त रहूँगा...
Monday, September 13, 2010
पुलिस जवानो की "दबंग" मूवी देखने के बाद की दबंगता..
छत्तीसगढ़ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर शहर में कल रात बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शहर के एक सिनेमा घर में न्यू रिलिश मूवी "दबंग" देखने अपने सुरक्षा कर्मी सिपाहियों के साथ सिविल ड्रेस में गए जहा पर फिल्म का शो छूटने के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ सिनेमा से बहार निकल रहे थे तब वहा पर भीड़ पर नियंत्रण कर रहे सिनेमा हॉल में कार्यरत निजी सुरक्षा कर्मी द्वारा सिविल ड्रेस में फिल्म देखने आये जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय को न पहचानते हुए रोका गया इस बात पर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी सिपाहियों और हवालदार द्वारा सिनेमा हाल में कार्यरत सुरक्षा कर्मी को इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी, ये एक बेहद शर्म की बात है, आखिर ड्यूटी पर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले सिनेमा हाल में कार्यरत सुरक्षा कर्मी की क्या गलती थी जो उसको पुलिस द्वारा उसको पीट पीट कर उसकी जान ले ली गयी,क्या ये पुलिस जवानो द्वारा दबंग मूवी में सलमान खान द्वारा अभिनीत किरदार इंस्पेक्टर चुलबुल पाण्डेय के दबंग रोल से प्रभावित होकर की गयी वारदात है या कुछ और ? जो भी हो इस वारदात में एक बेगुनाह की जान गयी है और अभी अभी पता चला है की पुलिस ने इस वारदात पर एक पुलिस जवान पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए दफा 302 के जुर्म में सिपाही की गिरफ़्तारी की है, इस घटना की विशत्रित जाँच होनी चाहिए और दोषी पुलिस जवानो और अधिकारियो पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि आगे से पुलिस के जवान दबंग फिल्म के हीरो चुलबुल पाण्डेय की तरह पुलिस की वर्दी का दुरूपयोग कर अपनी मनमानी न कर सके. इस घटना की हम जितनी निंदा करे उतना कम है.
Friday, September 3, 2010
Thursday, September 2, 2010
Thursday, August 26, 2010
2 days Kalahandi "ORISSA" tour to attend Rahul Gandhi ji's "26th August ADIWASI ADHIKAR DIWASH" Convention...
में 25th agust से 27 agust तक दो दीन उड़ीसा प्रदेश के कालाहांडी जिले के नियमागिरी पहाड़ के समीप रहा जहा पर 26th agust आदिवासी अधिकार दिवश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री राहुल गाँधी जी की कालाहांडी के विवादित नियमागिरी पहाड़ पर वहा के रहवासी आदिवासियों के बिच एक सभा का आयोजन किया गया था, मैंने वहा देखा की अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कालाहांडी के नियमागिरी हील्स के सम्बन्ध में आदिवासियों के हित में जो निर्णय लिया गया उसकी खुसी नियमागिरी के आदिवासियों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी, राहुल जी ने जिस सहजता से नियमागिरी हिल्स पर आदिवासियों को संबोधित किया और उनसे मिले वह काबिले तारीफ है, राहुल गाँधी जी ने अपने संबोधन में कहा की में आप लोगो का सिपाही हु जहा पर आप लोगो को मेरी जरुरत महसूस होगी में आपके साथ हु मेरा काम ख़त्म नहीं हुआ है बल्कि अब शुरू हुआ है , नियमागिरी हिल्स के आदिवासियों ने राहुल जी की बातो को बोहत तत्परता से सुना और बड़े ही जोश खरोश के साथ उनका नियमागिरी हिल्स पर अभिनन्दन किया.. केंद्र सरकार के इस कदम से उड़ीसा प्रदेश की बी.जे.डी. सरकार को करार झटका लगा है , उड़ीसा में भ्रस्टाचार चरण सीमा पर है केंद्र सरकार को अभी और भी कई मामलों में उड़ीसा सरकार पर सिकंजा कसने की जरुरत है ताकि केंद्र सरकार द्वारा उड़ीसा प्रदेश के विकाश के लिए दिए जाने वाले पैसो का सदुपयोग हो और इसका लाभ आम जनता को मिल सके...
Subscribe to:
Posts (Atom)